फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 30 का शिविर के लिए चयन

Tue, 25 Jun 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में सोमवार को जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल हुए। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे 80 के करीब खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने मैदान पर खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और विकेट कीपिंग जैसे पहलुओं को परखा। ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के चयन से पूर्व शिविर के लिए हुआ है।
विज्ञापन




ट्रायल प्रक्रिया के दौरान क्रिकेट कोच योगेंद्र पुरी और राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों की दक्षता का परीक्षण किया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में भी खिलाड़ियों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन रना होगा। उसके बाद ही प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी एक जुलाई से प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इससे पूर्व एक सप्ताह के प्रशिक्षण कैंप के लिए इन खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें