फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी

विज्ञापन
ऊना में प्रैसवार्ता करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश ​अ​ग्निहोत्री।संवाद
विज्ञापन
22 गांवों को सीधा मिलेगा लाभ और लगभग 50 हजार कनाल कृषि भूमि होगी सिंचित
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत 12 जल संग्रहण टैंक बनाकर खेतों में पहुंचाया जाएगा पानी
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र सरकार की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस योजना के तहत 90 फीसदी वित्तीय सहयोग केंद्र सरकार और 10 फीसदी राज्य सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण योजना से हरोली के बीत क्षेत्र के लगभग 22 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लगभग 50 हजार कनाल कृषि भूमि सिंचित होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि योजना के अंतर्गत 12 जल संग्रहण टैंक बनाकर खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और विभागीय अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को मूर्त रूप देने में अथक प्रयास किए। उन्होंने जलशक्ति विभाग के ऊना के सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस योजना को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में 42 करोड़ की बीत क्षेत्र उठाऊ सिंचाई योजना के तहत 9 गांवों को कवर किया गया था, जिससे 29 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिली। अग्निहोत्री ने कहा कि एक समय बीत क्षेत्र पानी की भारी समस्या से जूझ रहा था। हमने वादा किया था कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। हमें संतोष है कि इसमें बड़ी कामयाबी मिली है। आज इस क्षेत्र में एक से बढ़कर एक नगदी फसलें हो रही हैं और लोग कृषि कार्यों में सक्रिय हैं। गांव-गांव ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जहां ट्यूबवेल नहीं पहुंचे, वहां इस योजना के तहत जल उपलब्ध कराया जाएगा। बीत सिंचाई योजना-2 के पूरा होने पर इस क्षेत्र का हर गांव मुख्यधारा से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स

हरोली में जल आपूर्ति और सिंचाई पर खर्चे जा रहे 325 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल आपूर्ति और सिंचाई के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर 325 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। बीत क्षेत्र में 66 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का जल संग्रहण टैंक बनाया गया है, जबकि दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता का टैंक निर्मित किया गया है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया गया है। बल्क ड्रग पार्क के लिए जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, क्षेत्र के पुराने तालाबों की रिचार्जिंग व्यवस्था के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए 105 करोड़ रुपये और सिंचाई के लिए 130 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में नालों के तटीकरण पर 13 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें