फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया

Fri, 14 Jun 2024 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल हेल्पिंग हेंडस संस्था ने लगाया छठा शिविर
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। हिमाचल हेल्पिंग हेंड्स संस्था की ओर से शुक्रवार को विश्व रक्तदान दिवस पर थानाकलां अस्पताल में छठा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुबह से दोपहर बाद तक चले शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान देकर पुण्य कमाया। संस्था के संस्थापक नीरज ठाकुर ने कहा कि लोगों को रक्तदान कर मानवता के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इसमें हर किसी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर अंकित कौशल, दिनेश शर्मा, नवीन कौंडल, अनिल कौशल,अनमोल शर्मा, रोहित धीमान, मोहित शर्मा, अरूण विजय ठाकुर, गोपाल चंद, वांटी सिंह, विशाल राणा, कृष्ण कुमार, कुष बरमौता, अर्नव बैंस, रोहित टाकुर, नितिन शर्मा, शुभम शर्मा, रेषम और अक्षय ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें