रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित करते बीबीएमबी मुख्य अभियंता सीपी सिंह
रक्तदान करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर बीबीएमबी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल की पीएमओ डॉ. शालिनी चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर सीपी सिंह पहुंचे थे। इस शिविर में सर्व सेवा ग्रूप सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े नौजवान रक्तदान करने पंहुचे हुए थे। इस मौके पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता ने यहा उपस्थितजनों को रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई, तो वहीं पुराने रक्तदाताओं के समूह और नए रक्तदान करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। इस मौके पर बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डाॅ. शालिनी चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य 20 यूनिट रक्त एकत्रित करने का था और दोपहर 12 बजे तक ही रक्त एकत्रित किया जाना था, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद भी युवा वर्ग रक्तदान करने आ रहा था और 35 यूनिट तक रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।