अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और प्रतिभा खोज में गगरेट के छात्रों ने बाजी मारी। दसवीं की प्रतियोगिता में शिक्षा खंड गगरेट-2 के विद्यार्थी अंकिता सोनी और अंकित प्रथम स्थान पर रहे। बंगाणा के निशांत कुमार और शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जमा दो कला संकाय की प्रतियोगिता में गगरेट-1 के रितिक और अजय ने पहला स्थान अर्जित किया। बंगावान के विशाल औरजगतार सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जमा दो वाणिज्य की प्रतियोगिता में गगेरट-1 के चिराग और विपुल हीर ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर ऊना के स्मृति राणा और मनप्रीत सैणी रहे। जमा दो विज्ञान की प्रतियोगिता में बंगाणा की दीक्षा ठाकुर और सुरुचि पहले स्थान पर रहे। जबकि गगरेट-1 के नताशा सहगल और मन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 6 शिक्षा खंडों के 48 छात्रों ने भाग लिया।
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित करने वालों को 11 हजार रुपये, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को 51 सौ रुपये के पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। इससे जिला के छात्र बारहवीं कक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें।