फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन, प्रशासन से मिले कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय में शनिवार को कामगारों के प्रतिनिधिमंडल ने एक निजी कंपनी के खिलाफ मजदूरों का वेतन न देने व उनका शोषण करने की शिकायत दी है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे ललित सिंह जसवाल ने एसी टू डीसी को बताया कि बसाल की इनोक्सोविंड लिमिटड ने पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया है।

इस संबंध में उन्होंने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार को कई बार वेतन देने का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार को बार-बार कहने के बाद भी उन्हें उनकी मेहनत की कमाई नहीं पा रही है। कामगारों राज कुमार, दर्पण, रवि कुमार, नितिश कुमार, अंकित, हिमांशु शर्मा, प्रिंस कुमार, वरुण कौशल, साहिल शर्मा, रोहित शर्मा, विवेक कुमार, मोहन सिंह, अनुज, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, अभिषेक सहित ने जिला प्रशासन को बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेबर इंस्पेक्टर के ध्यान में भी लाया था। लेकिन उनके द्वारा कामगारों की समस्याओं की जानकारी देने के बाद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ललित सिंह जसवाल ने बताया कि कामगारों ने एसी टू डीसी एसके पराशर से मांग की है कि कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर उचित कार्रवाई कर कामगारों की मदद करें और उनका पिछले तीन माह का वेतन दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी टू डीसी एसके पराशर ने बताया कि कामगारों का प्रतिनिधिमंडल वेतन की समस्या लेकर उनके पास आया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने लेबर इंस्पेक्टर को उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें