फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रकेश धीमान बने विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। विज्ञान अध्यापक संघ ऊना के चुनाव में चंद्रकेश धीमान को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंब में हुए चुनाव में चंद्रकेश धीमान ने 128 मत हासिल किए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनुज शर्मा मात्र 6 मतों से हराया। अनुज शर्मा ने चंद्रकेश धीमान को कड़ी टक्कर देते हुए 122 मत हासिल किए।

संघ के पूर्व जिला महासचिव चंद्रेश ने बताया कि चुनाव में प्रधानाचार्य अजय शर्मा तथा मुख्याध्यापक संजय धीमान ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। प्रधान पद के लिए अनुज शर्मा तथा चंद्रकेश धीमान ने दावेदारी जताई। इसमें चंद्रकेश धीमान विजय रहे। संघ के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा ने अपने कार्यकाल में संघ की ओर से किए कार्यों का ब्योरा दिया तथा पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान चंद्रकेश को कमान सौंपते हुए नरेश शर्मा ने उन्हें बधाई दी। उन्हें अध्यापकों के हित के लिए तत्पर रहने तथा संघ के हित में पूरी मेहनत से कार्य करने की सलाह दी। मतदान के बाद चंदकेश धीमान ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी अध्यापकों की मांगों को प्रमुखता से उचित मंच पर उठाएंगे। विज्ञान अध्यापक संघ के चुनाव में छह मतों पराजित हुए अनुज शर्मा ने मतदान करने वाले प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान अध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए वह सदैव उपलब्ध है। शीर्ष नेतृत्व की अगुवाई में वह हर संघर्ष व आंदोलन में शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें