फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की बनाई रणनीति

विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला ऊना की बैठक अंब में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा जिला अध्यक्ष बशीर मोहम्मद ने की। इसमें प्रदेश वक्फबोर्ड के अध्यक्ष राज वली विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए राज वली ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में देश को भ्रष्टाचार के गर्त से निकाल कर विश्व की बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं वाले देशों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है। वास्तव में विश्व पटल में आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, तो उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय और पीजीआई सेटेलाइट सेंटर अगर मिला है, तो वह सब हमारे सांसदों और केंद्र-प्रदेश सरकार के कारण संभव हुआ है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला ऊना के अल्पसंख्यक मोर्चा के पांचों मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें