फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर ल्हासे गिरने से ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
मिट्टी हटाने को राहत कार्य में जुटे कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले भारी बारिश के चलते अरनियाला फाटक, रक्कड़ और बहड़ाला में रेल ट्रेक पर मलबा गिरने से रेल सेवा प्रभावित हुई है। इससे नई दिल्ली, अंबाला और चंडीगढ़ से ऊना और अंब-अंदौरा आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया। हालांकि रेल ट्रैक से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम से ऊना और अंब को आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दिल्ली और अंबाला से आने वाली ट्रेनें नंगल में ही खड़ी रहीं। ऊना और अंब में ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री ट्रेन के इंतजार में मायूस होकर लौट गए। कई ने बसों में सफर किया। रेलवे स्टेशन मास्टर ऊना राकेश कुमार ने बताया कि ऊना को आने वाली सभी ट्रेनें रद्द हैं। सभी ट्रेनें नंगल तक ही आ रही हैं। वहीं से वापस हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैक को साफ करने का काम जारी है। उन्होंने देर शाम तक ट्रेनों के शुरू होने शुरू होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें