फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की जिला स्तरीय खेलों का आगाज

विज्ञापन
sports logo - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धंमादरी में छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम में जिप सदस्य राज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने की। विशेष रूप से जिला भाजुमयो अध्यक्ष बलराम बबलू और उद्योगपति रजिंद्र कौशल भी उपस्थित रहे। राज कुमार ने कहा कि आज का प्रतिस्पर्धा का युग है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेकर कॅरिअर बनाना चाहिए। मुख्य अतिथ ने स्कूल के विकास के लिए जिला परिषद निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला भाजपा अध्यक्ष बलराम बबलू ने 5100 रुपये और उद्योगपति रजिंद्र कौशल ने भी 5100 रुपये दिए।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा एवं स्कूल प्रशासन की तरफ से शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पांच खंडों के 78 स्कूलों के करीब 480 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, एडीपीओ एलीमेंटरी रमन सहोड़ शर्मा, चरणपाल, प्रधान बलवीर सिंह, एसएमसी पब्रधान सुशील कुमार, ओंकार चंद, बलराम सिंह, पीटी विपन कुमार राजायदा, रजिंद्र बैंस, जगीर सिंह, संजीव लठ, मनोज कुमार, डीपी अश्वनी कुमार तथा पीईटी राकेश कुमार सहित भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


हरोली ने गगरेट को दी पटकनी
जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को खेले गए मैचों में कबड्डी प्रतियोगिता में हरोली जोन ने गगरेट जोन को तथा अंब जोन ने ऊना जोन को हराया। खो-खो में हरोली जोन ने बंगाणा जोन को और ऊना जोन ने अंब जोन को हराकर मैच जीता। बैडमिंटन में गगरेट जोन ने बंगाणा जोन को, अंब जोन ने ऊना जोन को, गगरेट जोन ने हरोली जोन को तथा अंब जोन के खिलाड़ियों ने ऊना जोन को हराया। वॉलीबाल में बंगाणा जोन ने गगरेट जोन को और अंब जोन ने ऊना को हराकर मैच जीता। बास्केटवाल में चढ़तगढ़ ने धंमादरी को हराया। हैंडबाल में सलोह ने बाथू और माउंट कार्मल ने अवादा बराना की टीम को हराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें