फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपलू मेला परिसर में बनाए जाएंगे शौचालय: डीसी

Sun, 24 Jun 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेले का रविवार को विधिवत समापन हो गया। तीन दिन तक चले ऐतिहासिक मेले में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विकासात्मक प्रदर्शनियों और पशुपालन विभाग ने पशु मंडी आयोजित की। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होने वॉलीबाल में हटली और स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना और कबड्डी प्रतियोगिता में हटली तथा हमीरपुर की टीमों को क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहने के लिए 11 हजार और सात हजार रुपये के नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मेला क्षेत्र में शौचालय सुविधाओं का अभाव है। मंदिर कमेटी की मांग पर आने वाले समय में यहां पर शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले हमारी प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट के जमाने में लोगों में मेलजोल की गतिविधियां कम हुई हैं। ऐसे उत्सवों और आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को ढाई लाख की धन राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उपायुक्त ने मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमार साहिल ने अपने गीतों केमाध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। इस बीच विभिन्न स्कूलों के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष और एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा शमशेर सिंह, सुरेंद्र हटली उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें