फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को नहीं मिल रही सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में सफाई कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संबंधित ठेकेदार नियमों को दरकिनार कर सफाई कर्मियों से काम ले रहा है। सफाई कर्मियों के पास न ग्लव्स हैं और न कोई पहचान पत्र है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मी कड़ाके की सर्दी में बिना किसी सुरक्षा के नालियों और गंदगी को साफ कर रहे हैं लेकिन सफाई कर्मियों के प्रति किसी का ध्यान नहीं जा रहा।

नालियों में पड़ी गंदगी को इनको नंगे हाथ से उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे इनकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंदिर न्यास ने चिंतपूर्णी बाजार की सफाई का ठेका ठेकेदार को दिया है। इसके चलते 40 सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। इनकी पहचान के लिए न तो कोई पहचान पत्र है और न ही कोई वर्दी है। करोड़ों की आमदनी करने वाला मंदिर न्यास चाहे क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था के दावे करता हो लेकिन यह दावे खोखले ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों को हाथों में डालने को ग्लव्स दिए हैं लेकिन ये डालते नहीं है। वर्दी के लिए शर्ट दी है जो गर्मियों में डालने के लिए है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के पहचान पत्र भी जल्द ही बन जाएंगे।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी अस्पताल के डॉ. कपिल ने बताया कि नंगे हाथों से कूड़ा निकालते समय सुई वगैरह चुभ सकती है। इससे संक्रमण का खतरा रहता है जिससे सुरक्षा जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें