अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
डिग्री कॉलेज ऊना के बीवॉक कोर्स के विद्यार्थियों की ट्रेनिंग का समापन हो गया। समापन समारोह में कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी बीवॉक कोर्स प्रो. स्वर्ण सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीवॉक के तहत रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी के कोर्स करवाए जा रहे हैं। रिटेल में 33 और हॉस्पिटैलिटी में 15 प्रशिक्षुओं ने ऊना के मुख्य रिटेल शो रूम और रक्कड़ स्थित निजी होटल में प्रशिक्षण हासिल किया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 17 नवंबर से 10 दिसंबर तक चला। अब यह विद्यार्थी एचपीयू की परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे। प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि कॉलेज में चल रहे इन कोर्सिस की अवधि तीन वर्ष की है। इनको जॉब प्लेसमेंट करवाई जाएगी। इस अवसर पर प्रो. पीएस ठाकुर, प्रो. एसके बंसल, पुनीत प्रेम, अश्वनी पटेल, मीनाक्षी शर्मा, दिशा शर्मा, रुचिका पुरी, सचिन राणा, महक राणा उपस्थित रहे।