फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशतता को लेकर अटकलें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
जिला भर में सर्वाधिक मतदान जागरूक मतदाताओं को दर्शाता है। इस बार ज्यादा मतदान से अटकलों का बाजार भी गर्म है। कुछ इसे क्षेत्र में बदलाव का संकेत मान रहे हैं तो कुछ अपने आंकड़ों पर अटके हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र गगरेट में मतदाताओं की कुल संख्या 75670 थी। इनमें से कुल 58852 मतदाताओं ने अपने अधिकार का पालन कर मतदान किया। इनमें से पुरुष मतदाताओं ने कुल 28119 मत डाले।

वहीं महिलाओं ने इस बार लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालते हुए अपनी सहभागिता को बढ़ावा देते हुए कुल 30733 मत उपयोग कर अपनी पसंद का नेता चुनने में सहयोग दिया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कुछ बूथों पर सायं छह बजे तक मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। इनमें से गगरेट के बूथ नंबर 68 पर 82 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की महिलाओं में कुसुमलता, इंदु, अंजू, शालिमा, वंदना, ममता, रजनी के अनुसार मतदान करना उनका मौलिक अधिकार है। इसके चलते सभी महिलाओं को खुलकर अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें