फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान सॉफ्टवेयर पर होगा चुनावी शिकायतों का समाधान

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
ऊना। चुनाव आयोग ने चुनाव से संबंधित शिकायतों का समाधान करने के लिए समाधान सॉफ्टवेयर लांच किया है। उक्त सॉफ्टवेयर के जरिये चुनावों से जुड़ी सभी शिकायतें चुनाव आयोग को समाधान सॉफ्टवेयर के माध्यम ऑनलाइन की जाएंगी।
विज्ञापन


समाधान सॉफ्टवेयर पर मिलने वाली शिकायतों पर चुनाव आयोग द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम पृथीपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव आयोग की ओर से इस बार चुनावों के लिए सुविधा, समाधान, सुगम और आरओ नेट चार ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लांच किए हैं। विस चुनावों में रैली, लाउड स्पीकर, वाहनों सहित चुनावों से जुड़ी हर तरह की अनुमति सुविधा सॉफ्टवेयर के माध्यम से दी जाएगी।

इसके अलावा विधानसभा चुनावों में शिकायतों का निपटारा समाधान सॉफ्टवेयर के जरिये किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि सुगम सॉफ्टवेयर के माध्यम से चुनावों में प्रयोग किए जाने वाले सरकारी वाहन ट्रैक किए जाएंगे। विस चुनावों में प्रयोग होने वाले सरकारी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। चुनावों में प्रयोग होने वाले सभी सरकारी वाहनों की जानकारी सुगम सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरो नेट सॉफ्टवेयर पर चुनावों से जुड़ा समस्त डाटा अपलोड किया जाएगा। अब प्रत्याशियों सहित आम जनता भी चुनावों से जुड़ी समस्त जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा जनता की संपत्ति पर वॉल राइटिंग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ने कहा कि जनता की संपत्ति पर वॉल राइटिंग करने वाले उम्मीदवार और पार्टी के खिलाफ सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें