फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी अंबोटा ने जीता विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। डीएवी सीसे स्कूल अंबोटा में डीएवी स्कूलों की कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन केसी कतना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल डीएवी अंबोटा की टीम ने फाइनल में डीएवी स्कूल राजगढ़ की टीम को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल में डीएवी राजगढ़ ने नगरोटा सूरियां को मात दी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अंबोटा ने डीएवी स्कूल देहरा को पछाड़ा। इस मौके पर कर्नल जसवाल, डीएवी स्कूल देहरा के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, मुरारी लाल, प्रधानाचार्य नमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें