फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी अंबोटा में वैदिक चेतना शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। डीएवी स्कूल अंबोटा में तीन दिवसीय वैदिक चेतना शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी एसके गौतम ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस दौरान भजन गायक सुरेश शास्त्री बटाला और कैंप संचालक राम निवास गुणग्रहक जोधपुर ने बच्चों को जीवन निर्माण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। स्कूल प्रधानाचार्य नामित शर्मा ने बताया कि कैंप में जीवन निर्माण, शिक्षा, भजन प्रतियोगिता और वैदिक प्रश्नोत्तरी में बच्चों को ज्ञान दिया जाएगा। शिविर में करीब 90 बच्चे भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि एसके गौतम ने कहा कि आज का युवा वर्ग हिंदू धर्म की महत्ता को भूलता जा रहा है। उन्होंने बच्चों में फिर से इन विषयों को जागृत करने के लिए आयोजित किए जा रहे कैंप को सराहनीय करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें