फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भैंस के पेट से निकलीं 66 कीलें और नुकीले तार

Sat, 11 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक ललड़ी में पशु चिकित्सकों की टीम ने शल्य चिकित्सा कर भैंस को नया जीवन दिया। ऑपरेशन के दौरान भैंस के पेट से 66 नुकीली धातु की वस्तुएं, जिनमें कीलें, तार और धातु के छोटे-छोटे टुकड़े शामिल थे, बाहर निकाले। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया जाता तो ये धातु की वस्तुएं पेट और अन्य अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाकर भैंस की जान ले सकती थीं।
विज्ञापन

हरोली उपमंडल के बारेवाल गांव निवासी पशुपालक करनैल सिंह अपनी भैंस को पॉलीक्लीनिक ललड़ी लेकर पहुंचे थे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत राणौत ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद रक्त परीक्षण और अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें भैंस के पेट में बड़ी संख्या में धातु की विदेशी वस्तुएं (फॉरेन बॉडी) होने की पुष्टि हुई। भैंस की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें