ऊना अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
युवा कांग्रेस की ओर से लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस शिविर में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज और प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर भारतीय सेना को रक्त की कोई कमी न आने पाए। दोपहर तक चले शिविर में 65 युवाओं ने रक्तदान किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पाकिस्तान के साथ जिस तरह का तनाव चल रहा है, यह समय किसी भी प्रकार से कांग्रेस और भाजपा के बीच किसी प्रकार का भेदभाव करने का समय नहीं है। इस समय देश के हर नागरिक को मजबूती के साथ भारतीय सेना के साथ खड़े होने का है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि समय पड़ने पर भारतीय सेना के हाथों को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर जिला ऊना के प्रभारी व उपाध्यक्ष राहुल चौहान, कांग्रेस नेता ओंकार कपिला, बीडीसी सदस्य शोभित गौतम, आकाश राणा, ईशान ओहरी, अंब ब्लॉक अध्यक्ष अमन जसवाल, सतविंदर सिंह, मोनी ठाकुर, गोल्डी सैनी सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।