फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसदेहड़ा स्कूल में दसवीं कक्षा के 76 में से 63 विद्यार्थी फेल

Sun, 05 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्कूल के बेहतरीन परिणाम पर जहां निजी और सरकारी स्कूल वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं ऊना जिला में एक ऐसा स्कूल भी है, जिसका परीक्षा परिणाम महज 17 फीसदी रहा है। दसवीं की वार्षिक परीक्षा में बसदेहड़ा स्कूल में 76 में से 13 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। 63 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, विभाग ने भी स्कूल प्रबंधन पर शिकंजा कसते हुए स्कूल का रिकार्ड कब्जे में लेकर निदेशालय भेज दिया है। जिला में और भी ऐसे गिने चुने स्कूल हैं, जिनका रिजल्ट खराब है।

विभाग ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई कर रहा है। शिक्षा विभाग की विशेष टीमें दसवीं और जमा दो कक्षा के घटिया परीक्षा परिणाम देने वालों स्कूलों में दबिश देकर रिकार्ड को जब्त कर रही हैं। इस रिकार्ड को जांच के लिए शिमला निदेशालय भेजने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


जिला ऊना में दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बसदेहड़ा का परीक्षा परिणाम 17 प्रतिशत रहा है। इसी को लेकर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से गठित टीम में ग्रेड-1 अधीक्षक प्यारे लाल, डाइट स्कूल प्रधानाचार्य कमलदीप सहित अन्यों ने स्कूल में दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्कूल के परीक्षा परिणाम संबंधी तमाम रिकार्ड को कब्जे में ले लिया है और विभागीय जांच के लिए  उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय शिमला को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने स्कूल में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घटिया आने को लेकर सवाल जवाब भी किए। इसको लेकर स्कूल का स्टाफ भी कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके अलावा स्कूल का साइंस और सोशल साइंस का विषयवार परिणाम 40 प्रतिशत से भी कम है। स्कूल के इतने खराब रिजल्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बच्चों के अभिभावक भी ऐसे परिणाम से खिन्न हैं। इसके अलावा टीम ने ठठल और टकोली स्कूल में भी दबिश देकर रिकार्ड को कब्जे में लिया।

भंजाल स्कूल का परीक्षा परिणाम भी 27 प्रतिशत रहा है। टीम ने मवा कोहलां, दौलतपुर, संघनई, दियोली, नैहरियां, टकोली सहित अन्य स्कूलों में भी दबिश दी।

डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय भेजी रिपोर्ट : प्यारे लाल
उधर, शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के ग्रेड-1 अधीक्षक प्यारे लाल ने कहा कि बसदेहड़ा स्कूल का परीक्षा परिणाम अत्यंत निराशाजनक रहा है। स्कूल से परीक्षा परिणाम संबंधी रिपोर्ट को डिप्टी डायरेक्टर शिमला कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया है। स्कूलों में बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर परीक्षा परिणाम बेहतर करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें