फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें 108 कर्मचारी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा की त्रैमासिक समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एडीसी ने 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े अधिकारियों को एंबुलेंस सेवा का सही उपयोग करने के निर्देश दिए।

साथ ही जिला में बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए 108 के कर्मचारियों को ब्लैक स्पॉट को भी चिह्नित करने के निदेश दिए जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने सड़क नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। इस बैठक मेें 108 नेशनल एंबुलेंस सेवा के रिजनल मैनेजर विक्रांत गोसाईं ने 108 सेवा की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 108 सेवा की नौ और 102 सेवा की छह एंबुलेंस कार्यरत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनवरी से मार्च माह के दौरान जिला में 2058 लोगों को सेवाएं दी गईं। इनमें 1989 मेडिकल, 60 पुलिस और नौ अग्निशमन विभाग से संबंधित शामिल थीं। उन्होंने बताया कि जिला में 58 हजार जनसंख्या पर एक एंबुलेंस कार्यरत है। एक एंबुलेंस से औसतन 171 किलोमीटर का सफर तय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तिमाही के दौरान जिला में आठ महिलाओं का प्रसव 108 एंबुलेंस में करवाया गया।
विज्ञापन


वहीं, छह मामलों में ऑन द स्पॉट प्रसव करवाए गए। इस अवसर पर डीएसपी अशोक वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, अग्निशमन अधिकारी कर्म चंद, 108 के प्रोग्राम मैनेजर सोमित्र केशव, जिला प्रभारी पंकज शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें