फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला मेला 23 फरवरी से 4 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब/ऊना।
अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेला 23 फरवरी से चार मार्च तक मनाया जा रहा है। पहली मार्च को झंडे की रस्म होगी जबकि तीन मार्च की मध्यरात्रि को पंजा साहिब का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में मैड़ी अंब में एक समीक्षा बैठक की गई।

एडीसी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मैजिस्ट्रेट और एक-एक सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की जा रही है। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 1600 कर्मियों की तैनाती होगी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के लिए चार त्वरित कार्य बल (क्यूआरटी) और मेला अवधि के दौरान सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान के लिए मेले में तैनात अधिकारियों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया जा रहा है जो 22 फरवरी से सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन


कृतिका कुलहरी ने बताया कि मेले के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण को क्रेनें तैनात रहेंगी। मेले में साफ-सफाई के लिए पंचायत समिति अंब लगभग 200 अस्थायी शौचालयों का निर्माण करेगी। वहीं इनके रखरखाव के लिए 150 अस्थायी सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग को समय-समय पर जल स्रोतों की सफाई और क्लोरीनेशन के भी निर्देश दिए। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए चार एलोपैथिक और दो आयुर्वेदिक मेडिकल पोस्ट भी कार्यरत रहेंगी। चिकित्सीय आपातकाल के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। आग से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेंगे। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भी चलाएगा।

कमेटी से लेनी होगी लंगर की अनुमति
लंगर लगाने की अनुमति खंड विकास समिति ही देगी। उन्होंने कहा कि लंगर में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और पेयजल वितरण की गुणवत्ता जांची जाएगी। गंदगी फैलाने वालों को जुर्माना भी लगाया जाएगा। मेले के दौरान ढोल-नगाड़े, करतब दिखाने और प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि को छोड़कर लाउडस्पीकर चलाने पर पूर्ण मनाही रहेगी। टैंट लगाकर दुकानें लगाने वालों को भी शौचालय की व्यवस्था करनी होगी। अस्थायी शौचालय निर्माण का खर्चा खुद वहन करना होगा। बैठक में एएसपी अमित शर्मा, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष सतीश शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन


पॉलिथीन पर पाबंदी
एडीसी ने कहा कि मेले में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक रहेगी। इसका इस्तेमाल रोकने के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता बनाए रखने को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें