फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिल के भुगतान पर रैपर मांगने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
शिक्षा महकमे मेें पेंशनरों के मेडिकल बिल के भुगतान के लिए दवाओं के रैपर मांगने पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने मामले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विभाग से प्रथा को फौरन बंद करने की मांग की है। ऊना में वीरवार को हुई संघ की बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठा। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि उम्र के पड़ाव में जब पेंशनर बीमारियों से जूझ रहे हैं तो शिक्षा विभाग उन्हें मेडिकल बिलों का भुगतान करने की एवज में उनसे दवाओं के रैपर मांग कर उन्हें तंग कर रहा है। खराब सेहत के कारण कई मुसीबतों से जूझ रहे बुजुर्गों को दवाओं के रैपर भी एकत्रित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इसका हिम आंचल पेंशनर्स संघ कड़े शब्दों में विरोध करता है। वहीं 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस समारोह को लेकर चर्चा की गई। राज कुमार शर्मा ने बताया संघ का प्रदेश स्तरीय समारोह इस बार ऊना में आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज करेंगे। इस समारोह में ऊना समेत प्रदेश के अन्य जिलों से पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। यहां पेंशनर की समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में सतपाल कालिया, ओम राज कंवर, देस राज मेहता, रामपाल धीमान, मदन सिंह ठाकुर, राम सिंह धीमान, रोशन लाल चौधरी, शांति स्वरूप शर्मा, कैलाश चंद्र, संदेश कुमार, लौंगू राम, बलदेव धीमान, प्रकाश चंद, जगत राम शर्मा, राम आसरा शर्मा, रोशन लाल शर्मा, कश्मीरी लाल सोनी, किशन चंद, जनक राज, केएन बाली, रामपाल और प्रेम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें