फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहनने के लिए खूब बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस लाइन झलेड़ा मैदान में खाकी वर्दी पहनने के लिए युवाओं ने खूब पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन करीब 1745 युवकों ने अपनी हाजिरी भरी। दोपहर बाद हुई बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया पर असर पड़ा, जिसके चलते मात्र देर शाम तक 760 युवा ही दौड़ में हिस्सा ले सके। डीआईजी जेपी सिंह की देखरेख में पांच दिन तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन अंब रोजगार कार्यालय के युवकों ने मैदान में पसीना बहाकर शारीरिक मापदंड प्रक्रिया में भाग लिया। सुबह 8 बजे से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में युवकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुरुष आरक्षी के 94 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया के पहले पड़ाव में युवक मैदान में उतरे। युवकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सबसे पहले अधिकारियों ने युवतियों का कद नापा। इसके बाद हाई जंप, लांग जंप और आखिर में 1500 मीटर की लंबी दौड़ में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया मेें पुलिस जवान के अलावा मेडिकल ऑफिसर और खेल विभाग के कोच भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए करीब आधा दर्जन वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें