फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस ऑपरेटर और 40 हेल्पर के पद भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैसर्ज बेकटर्स फूड स्पेशियलिटीस लिमिटेड, प्लाट नंबर 13, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना ने विभिन्न श्रेणियों के 80 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें 20 ऑपरेटर, 20 साइजर तथा 40 पद हेल्पर के शामिल हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को सुबह दस बजे से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों लिए आयु सीमा 19 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑपरेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी संकाय में आईटीआई उत्तीर्ण तथा साइजर पद के लिए 12वीं तथा हेल्पर के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं और 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के मापदंडों के आधार पर वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा जन्म प्रमाण-पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र और उनकी छाया प्रतियों सहित साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि और स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें