फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों के 17 पदों को मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की बाल विकास परियोजना, धुंधला तहसील बंगाणा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 13 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार 4 सितंबर सायं तीन बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार वाले दिन भी आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं। साक्षात्कार 6 सितंबर को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, धुंधला के कार्यालय में एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में आयोजित होंगे। कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, धुंधला हरीश मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत थड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र अनोखा टांडा, ग्राम पंचायत थानाकलां के आंगनबाड़ी केंद्र क्यारा, पंचायत धनेत के आंगनबाड़ी केंद्र चपलाह तथा ग्राम पंचायत चम्याड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र चम्याड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरा जाएगा। जबकि ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज के आंगनबाड़ी केंद्र अंबेहड़ा राम किशन, ग्राम पंचायत टीहरा के आंगनबाड़ी केंद्र सन्हाल, ग्राम पंचायत चौकी खास के आंगनबाड़ी केंद्र चौकी-2, लठियाणी के उपरली राजली, तनोह के कैहलवी, मुच्छाली के चिल्ली तथा मुच्छाली, खरयालता के आंगनबाड़ी केंद्र रौणखर, जसाना के समलाड़ा, चम्याड़ी के वसातर, बैरिया-1 के बैरिया, चंगर हंडोला के हंडोला-1 और ग्राम पंचायत मोमन्यार के आंगनबाड़ी केंद्र बौल में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जामा दो अथवा समकक्ष पास होना अवश्य है, जबकि सहायिका के पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। इन दोनों पदों के लिए प्रार्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए है और आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय पैंतीस हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण-पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। उन्होंने बताया कि केवल वही महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए योग्य होगी जिसका परिवार एक जनवरी, 2017 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आता हो। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आने वाले परिवारों की सूची संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में देखी जा सकती है। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी की ओर से जारी किया गया हो। उन्होंने बताया कि महिला उम्मीदवार, जिसकी दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है या लड़की प्रार्थी जिसके परिवार में केवल दो लड़कियां हैं और कोई लड़का नहीं है, का प्रमाण पत्र जो संबंधित पंचायत प्रधान द्वारा जारी किया गया हो आदि को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें। सीडीपीओ कार्यालय धुंदला और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षक कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें