लठियाणी (ऊना)। विधायक वीरेंद्र कंवर ने कैहलवीं में मंगलवार को विधायक निधि से ढाई लाख रुपये की लागत से बनाई गई सराय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने घट्टी गांव में दो लाख से बनने वाले महिला मंडल का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र कंवर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा ग्रामीणों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। विधायक वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है, तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का खाका पहले ही तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर फकीर चंद, महामंत्री चर्णजीत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, ग्राम पंचायत तनोह की प्रधान शकुंतला शर्मा, उपप्रधान देसराज शर्मा, तरसेम लाल, वार्ड पंच तृप्ता देवी, मीना देवी, वचित्र सिंह, अजय बबलू, चर्णदास, ओम प्रकाश, सुखदेव, तिलक राज शर्मा, सतीश कुमार, बीना, ऊषा देवी, पवना देवी, रमेश चंद, सुखदेव सिंह, ओम प्रकाश, रजनीश ठाकुर, किशन चंद, दिलबाग सिंह, कमल सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।