फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बैच बाइज अनुबंध के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के 60 और शास्त्री के 22 पद भरे जाएंगे

Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों में सामान्य श्रेणी में 31 दिसंबर 2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में 31 दिसंबर 2006, ओबीसी श्रेणी में 31 दिसंबर 2009 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 31 दिसंबर 2008 बैच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी में 31 दिसंबर 2009 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 31 दिसंबर 2009 बैच तथा एसटी श्रेणी में 31 दिसंबर 2007 बैच में से भरे जाएंगे। उपरोक्त बैच और श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया, वे 20 अक्तूबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।

वहीं, जेबीटी अध्यापकों में सामान्य श्रेणी के 23 पद 31 दिसंबर 2013 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से सात पद 31 दिसंबर 2013 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद 31 दिसंबर 2014 बैच, ओबीसी श्रेणी में 10 पद 31 दिसंबर 2013 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग से दो पद 31 दिसंबर 2013 बैच, एससी श्रेणी से 13 पद 31 दिसंबर 2013 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से दो पद 31 दिसंबर 2013 बैच व एसटी श्रेणी से दो पद 31 दिसंबर 2013 बैच में से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच के पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है वे 18 अक्तूबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें