फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल अदा न करने पर कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के नैहरी नौरंगा विद्युत उपमंडल के तहत क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने लगभग साढ़े आठ लाख रुपये के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। तय समय सीमा में बिल न भरने की सूरत में बिजली बोर्ड ने विद्युत आपूर्ति काटने की चेतावनी दी है। विभाग के एसडीओ मंगल राम चौधरी ने बताया कि नैहरी नौरंगा के तहत मैड़ी, ज्वार, राजपुर जस्वां, नैहरी, पतेहड़ सहित अन्य स्थानों से कुल 498 उपभोक्ताओं ने लगभग 8 लाख 50 हजार रुपये के बिल का अभी तक भुगतान नहीं किया है। इन सभी उपभोक्ताओं को विभाग की तरफ से 27 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के बिल का भुगतान नहीं होगा। विभाग उनकी विद्युत आपूर्ति बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें