ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा-हटली-बंगाणा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। यह बस वाया हटली, मझयाड़ और सुराईं होकर जाएगी और इस बस सेवा के आरंभ होने से तीन पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। यह बस दोपहर डेढ़ बजे बंगाणा से चलेगी और दो बजे तक वापस फिर बंगाणा आ जाएगी। बस को हरी झंडी दिखाने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोगों के साथ बस में सफर किया। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।