फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला सिर पर, मंदिर में इंतजाम सिफर

विज्ञापन
crowed in Chintpurni - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमन शर्मा

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में सावन अष्टमी मेले को मात्र तीन दिन बचे हैं। मंदिर में अभी तक अव्यवस्थाओं का आलम है। ऐसे में प्रशासन भी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के पुख्ता प्रबंध करने को लेकर सुस्त दिखाई दे रहा है।

चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भ गृह के पास लगा गेट कई दिनों से चुन्नियों के सहारे टिकाया गया है। मंदिर न्यास का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हालांकि दो दिन पहले मंदिर में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एएसपी विनोद धीमान ने गेट को ठीक करवाने के लिए कहा था। इसके अलावा मंदिर परिसर के अंदर का फर्श भी कई जगह से टूटा है। इसकी भी अभी तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। मंदिर सड़क की हालत भी खस्ता बनी है। लुधियाना सराय के पास की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंदिर जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। इसकी मरम्मत को लेकर लोनिवि भी सुस्त है। वहीं मिरगू और तलवाड़ा बाइपास के पास लगाई एलईडी लाइटें भी बंद हैं। इससे सड़क पर रात को अंधेरा छाया रहता है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मेले में पैदल और दंडवत जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए इन समस्याओं का समाधान जरूरी है।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा का कहना है कि मेले के प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने प्रबंधों में खलल डाला है। मंदिर अधिकारी ने कहा कि गेट की रिपेयर करवाई जा रही है, टूटे हुए फर्श की भी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंद एलईडी लाइटों को भी जल्द ही बदल दिया जाएगा। लोनिवि के एसडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि पेच वर्क का काम चला हुआ है। बारिश के चलते काम नहीं हो पाया जैसे ही मौसम साफ होता है मंदिर वाली सड़क की भी मरम्मत करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें