फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आया युवक

विज्ञापन
power
विज्ञापन
ऊना। टाहलीवाल में बिजली तारों के मरम्मत कार्य में जुटा एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार राजीव कुमार (24) निवासी गांव नंगल कलां टाहलीवाल में वाटर सप्लाई के समीप विद्युत तारों के मरम्मत कार्य में मदद कर रहा था। इसी दौरान जब वह बिजली कर्मियों को कुछ सामान देने के लिए पोल पर चढ़ा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह जमीन पर जा गिरा। इससे उसका बायां बाजू फ्रैक्चर हो गया। जेई रमेश कुमार सहित विद्युत कर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भेज दिया गया और ऊना अस्पताल में कुछ टेस्ट करवाने के उपरांत राजीव के बाईं बाजू में फ्रैक्चर आने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। विद्युत बोर्ड टाहलीवाल के एसडीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि बिजली तारों की मरम्मत के दौरान युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया और नीचे गिरने से उसकी बाजू फ्रैक्चर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें