फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष घायल
विज्ञापन

घंडावल के समीप पलट गई कार
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर घंडावल में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। फिलहाल, दोनों घायलों की हालत में सुधार है। हादसे का करण गाड़ी के आगे नीलगाय आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश लट्ठ अपनी कार में बडूही से ऊना की ओर आ रहे थे। घंडावल के समीप पहुंचने पर अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाते हुए कार एक समीप के ढाबे से जा टकराई और पलट गई। हालांकि, पूर्व जिलाध्यक्ष को सिर पर चोटेें लगी हैं। इनके साथ गाड़ी के सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को उपचार दिया गया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें