फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहली मोहल्ला में मनाया महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहली मोहल्ला में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

ऊना। शिव मंदिर बैहली मोहल्ला वार्ड-10 में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया था, जो पूरा दिन चलता रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही, शक्कर, चने, बिलपत्र, फूल, फल, भांग और जल अर्पित कर शिव भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार दोपहर साढे़ 12 बजे मंदिर में झंडा रस्म अदा की गई। मंदिर के सेवक केके शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में 15 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केके शर्मा, हर्ष वर्धन, बलदेव चंद, सुमन कुमार, छोटे लाल, सोहन सिंह (बिल्लू), सुनीता देवी, सुषमा देवी, राज, रोहित कुमार, सुभाष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें