फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में चल रहा ओवरलोडिंग का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
खनन के लिए चिन्हित साइटों पर टिप्परों में क्षमता से ज्यादा रेत-बजरी भरने का गोरखधंधा चल रहा है। टिप्पर चालक निर्धारित क्षमता से दोगुना तक रेत लादकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार को पुलिस कार्रवाई से हुआ है। पुलिस कार्रवाई में ऐसे मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक रेत पाया गया जिनकी अंडर बिलिंग की गई थी।

पुलिस ने जब टिप्परों का वजन करवाया तो कई वाहनों में दोगुना तक रेत मिला। एसपी संजीव गांधी ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने बुधवार को तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की है। दो अन्य मामलों में वाहनों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बुधवार को रेत से लदे वाहनों का वजन करवाया। इसमें कई वाहनों के बिल में माल कम दर्शाया गया था। इनमें एक की क्षमता 25 टन थी जिसमें 35 टन रेत भरा गया था। दूसरे वाहन की क्षमता 16 टन थी जिसमें 31 टन तक माल भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध खनन पर पंडोगा चौकी के अंतर्गत दो वाहनों का चालान कर उन्हें अपने कब्जे में लिया। इनमें से एक वाहन को मौैके पर निपटारा कर 4760 जुर्माना प्राप्त किया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि इन मामलों में जांच जारी है। पुलिस नियम तोड़ने वाले क्रशर मालिकों पर भी शीघ्र शिकंजा कसने जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें