अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में शनिवार को सालाना पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शशि शर्मा ने की। दीप जलाकर समारोह का आगाज हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्रों ने देशभक्ति, पहाड़ी, पंजाबी भंगड़ा और गिद्दे की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पढ़ी और खेल प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियों पर रोशनी डाली। मुख्यातिथि राकेश कुमार, एसएमसी प्रधान दिलवर कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश कुमार, विशंबर दास गांव की पूर्व प्रधान गुरबचनी देवी, जिप सदस्य अनुराधा ऐरी, मोती लाल, पवन शर्मा, पूजा, शालिनी गुप्ता, निशा, बीना कुमारी, अंबिका शर्मा, अंजु शर्मा, जसविंद्र कौर, मनीशा, शिवानी, बलवीर चंद, एसएमसी सदस्य एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
इस समारोह में पुरस्कार पाने वालों में छठी कक्षा की कशिश, सिमरन, अंशिका पंजला, सातवीं संजना, सिमरन तानिया, आठवीं से हैरी, जसविंद्र कौर अंजली देवी, नौवीं कक्षा की मानसी भारद्वाज, वंदना सिमरन, दसवीं कक्षा से मोनिका रानी, आंचल सेहजल, जमा एक से आंचल, राधा रानी सिमरन को नवाजा गया। खेलकूद स्पर्धा में जिला एवं राज्य स्तरीय पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विवेक, हैरी, अभिषेक और सचिन और मेधावी छात्राएं प्रियंका, आंचल एवं मानसी भारद्वाज को पुरस्कृत किया गया।