फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आज बिलासपुर में करेगी नतीजों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के चेहरे प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत लेकर सत्ता में आएगी। सत्ती ने कहा कि ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने 320 करोड़ के पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के लिए जमीन देने में रोड़े अटकाए थे। सत्ता में आते ही भाजपा ऊना के इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भूमि सहित अन्य औपचारिकताएं पूरा करेगी। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा के पास जो आंकड़े कार्यकर्ताओं के माध्यम से आए हैं, उनके अनुसार पार्टी प्रदेश में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश में एक समान विकास करेगी।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि केंद्र व हिमाचल में सरकारें मिलकर डबल इंजन के साथ पहाड़ी प्रदेश के विकास को नए पंख लगाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उम्मीदों पर हिमाचल के चुनाव परिणाम पर हम खरा उतरेंगे। पार्टी मतगणना से पहले समीक्षा के लिए 14 दिसंबर को बिलासपुर में सभी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की एक बैठक कर रही है। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी और मतगणना से पहले सभी के साथ गेट टूगेदर करने के लिए बुलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से चुनावों में मेहनत की है और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया है, उसका बेहतरीन फल मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश से पार्टी अपने विजन डॉक्यूमेंट बनाकर लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें