फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
श्री श्री रविशंकर स्कूल ऊना में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में समाजसेवी नीरज सौंध और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर एमएल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी सोमेश शर्मा मुख्य ने की।

विज्ञान मेले में पहली से लेकर जमा दो के 850 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सोमेश शर्मा ने कहा कि स्कूल में समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल्स को खूब निहारा। इस विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने 150 से अधिक मॉडल्स बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एटीएम, हाइड्रोलिक जेसीबी, हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट, मेटल डिटेक्टर, ब्लड सैंपल टेस्ट, वैक्यूम क्लीनर, बर्गलर अलार्म, सोलर पेनल्स, स्ट्रीट लाइट, वॉल्कैनो, टेबल फैन, कूलर, लंग्स, मोटर कार, फाउन्टेंस, वाटर डांस, वेंडिंग मशीन, स्मार्ट सिटी, सोलर कुकर और एचआईवी मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। अभिभावकों ने बनाए मॉडल्स का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें