अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
ब्लॉक कांग्रेस ऊना की बैठक सोमवार को ब्लॉक कार्यालय कोटला कलां में ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि महिला ब्लॉक कांग्रेस ऊना की प्रधान जसवीर कौर, ऊना ब्लॉक सेवादल की प्रधान राणो देवी सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वालों कार्यकर्ताओं पर मंथन किया गया।
वहीं प्रत्येक बूथ की रिपोर्ट तैयार की गई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि ऊना सदर के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान हजारी लाल धीमान ने भी चुनावों को लेकर पूरी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवा, महिलाओं सहित सभी ने अपना पूरा योगदान दिया है। ऊना ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने कहा कि ऊना सदर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत होगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों पर भी मंथन किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक के मीडिया प्रभारी वरुण पुरी, किसान सैल के प्रधान रण विजय, सोम सिंह अटवाल, हरिकेश काला, कैप्टन शाम लाल, राकेश सैणी, कुलवंत मान, रमेश ठाकुर, गुरप्रताप लाली, तेलू राम अटवाल, यशपाल सिंह, सोमनाथ, सुलिंद्र शिंदू, रोहन द्विवेदी, मोहन लाल धीमान, हरपाल सिंह, प्रेेम पाल सिंह, रमेश चंद, हरमेश कुमार, गुरमीत सिंह, गोपाल सिंह, शिव सिंह, शिव किशोर, वासुदेव, मंदीप, नरेश, सोहन सिंह, तेलू राम अटवाल, एसएन शुक्ला, अनिल कुमार, कृष्णा देवी, अनीता रानी, सुरेश कुमार, सुरजीत, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप, राकेश और रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।