फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के कुछ घंटे बाकी, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
विधानसभा चुनावों का प्रचार बंद होने को महज कुछ घंटे शेष बचे हैं। मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार बंद होते ही एकाएक गांवों, शहरों, कस्बों में लाउड स्पीकरों का शोर और स्टार प्रचारकों की जनसभाएं थम जाएंगी। समय नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की रफ्तार को तेज कर दिया। एक ही दिन में प्रत्याशी अधिक से अधिक लोगों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। स्थिति यह है कि अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं सहित परिवार और रिश्तेदार भी मैदान में उतर गए हैं।

आखिरी दौर की रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं, हवा का रुख बदलने के भी प्रयास हो रहे हैं। प्रत्याशी यहां अपने दल के साथ गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जरिये भी कार्यकर्ता अपने पक्ष में हवा बना रहे हैं। जीत को पक्का करने के लिए खूब पसीना बहाया जा रहा है।
विज्ञापन


कुटलैहड़ विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर सुबह होते ही घर से निकल कर प्रचार में जुट रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने क्षेत्र में कई गांवों में प्रचार किया। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा भी लगातार लोगों से संपर्क साध रहे है। वहीं ऊना हलके से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा भी मैदान में लगातार डटे हुए हैं। वहीं हरोली विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री भी घर-द्वार संपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन


वह रोजाना कई गांवों को दौरा कर रहे हैं। हरोली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार ने जीत सुनिश्चित करने को पूरा दिन कसरत की। हो न हो आखिर दौर पर पहुंचे चुनाव प्रचार को कार्यकर्ता खून पसीना एक करने को लगे हुए हैं। रातें जाग कर काटी जा रही हैं, विरोधियों की रणनीतियों पर नजरें रखी जा रही हैं ताकि विरोधियों की हर चाल का करारा जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें