ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजाबर में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर परेड कमांडर वशिष्ट कुमार ने 480 छात्रा खिलाड़ियों संग मुख्यातिथि को सलामी दी। जबकि, स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक चलेगी। इमें 45 स्कूलों के 480 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बास्केटबाल, हैंडबाल, योगा, हॉकी, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाएं शामिल हैं। मुख्यातिथि भूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेना चाहिए। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। खेलों से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए हमें खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के प्रवक्ता डॉ. मुनीष राणा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक निरीक्षण केहर सिंह, सोमलाल धीमान, एडीपीओ अनिल शर्मा, रणजीत राणा, रामपाल उपाध्यक्ष डीएसएसए ऊना, पंचायत प्रधान अनिता कुमारी, विद्यालय प्रबंधक कमेटी प्रधान महेश मनकोटिया, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, सुशील लट्ठ, अजय शर्मा, प्रदीप कुमार, रामपाल, सतीक्षण महाजन, विकास डढवाल, रमन सहोड़, अमरजीत, राजकुमार, अशोक, राजिंदर बैंस, राजीव, संजय वशिष्ठ, सोमनाथ धीमान, अरुण, यशपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।