गगरेट (ऊना)। दी विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के नए पुकार भवन का शनिवार को सांसद अनुराग ठाकुर ने विधिवत उद्घाटन किया। सांसद के उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर सोसायटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोपहर के भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर सहित हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास की दृष्टि से पिछड़ रहे जिला ऊना में दी विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सोसायटी का भी उतना विकास नहीं हो पाया, जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही सोसायटी का भी विकास होगा और सोसायटी के माध्यम से ट्रक ऑपरेटर अधिक से अधिक काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सोसायटी इतनी तरक्की करेगी कि इसका कार्यालय इससे भी बड़ा हो सके और एक साथ ट्रकों को खड़ी करने की भी व्यवस्था हो। मौजूदा समय में सोसायटी के दो सौ से अधिक सदस्य हैं। इससे पहले सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी ने सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा सहित अन्य नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सोसायटी के माध्यम से सैकड़ों लोगों के परिवार पल रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील कालिया, राजेश ठाकुर, डॉ. शाम वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, चेयरमैन अश्विनी ठाकुर, सुरेंद्र जसवाल, विनोद पुरी, राज कुमार, उपप्रधान संजय कुमार, सचिव सुरेश पराशर, बलकार सिंह, राजेंद्र शर्मा, रमन जसवाल, मंगल सिंह, राकेश जसवाल, विनोद ठाकुर, विकास कालिया, विनय शर्मा, दिलावर सिंह, प्रवेश सिंह, तरसेम कुमार, मुकेश सूद सहित सोसायटी के तमाम सदस्य मौजूद थे।