अंब (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर अंब में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजयुमो जोरदार स्वागत करेगा। चार सौ मोटरसाइकिल के काफिले के साथ यात्रा का स्वागत होगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा की अध्यक्षता में अंब में बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक बलबीर चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में युवा मोर्चा ने 10 जुलाई को होने वाली परिवर्तन रथयात्रा की रूपरेखा तैयार की। संदीप शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी युवा मोर्चा 400 मोटरसाइकिल के काफिले के साथ योगी का भव्य स्वागत करेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, नरेंद्र लठ्ठ, आईटी सेल के संयोजक करण ठाकुर, एडवोकेट पूर्ण गौतम, युवा मोर्चा महासचिव सुनील ठाकुर उपाध्यक्ष सतीश बाबा, सुनीश डढवाल, विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास पंडित, सचिव नवदीप राणा, मनोज शर्मा, निखिल राणा, सैंडी डोगरा, अविनाश, विकास जसवाल, अभिषेक जसवाल, आदर्श शर्मा, गोल्डी, नीरज जसवाल उपस्थित रहे।