ऊना। विद्युत उपमंडल ऊना-दो के तहत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के बिल अदा न करने पर उनका कनेक्शन कट सकता है। इसके लिए उपमंडल के अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने किसी भी असुविधा से बचाव के लिए बिल राशि को जल्द से जल्द जमा करवाने की अपील की है। आंकड़ों पर गौर करें तो क्षेत्र के लगभग 500 उपभोक्ताओं ने 21 लाख रुपये के करीब बिजली राशि को अदा ही नहीं किया है। ऐसे में विद्युत उपमंडल ऊना-दो पर लाखों का राजस्व खड़ा हो गया है। अब अधिकारियों की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को 13 सितंबर तक का समय बिल देने के लिए दिया गया है। अन्यथा उसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के घर का बिजली कनेक्शन कटेगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से कोई पूर्व सूचना भी उपभोक्ता को जारी नहीं की जाएगी।
-
बिजली मीटर कनेक्शन कटने की असुविधा से बचाव के लिए जल्द से जल्द अपनी बिल राशि को जमा कराएं। क्षेत्र के तहत लगभग 500 उपभोक्ताओं ने अभी तक 21 लाख रुपये की बिजली बिल राशि जमा नहीं कराई है।
-ई. अश्वनी पराशर, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, ऊना-दो