फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीईटीपी में रोजाना साफ होगा 50 लाख लीटर अपशिष्ट जल

Mon, 27 Jul 2026 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक उपचार के लिए 274 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

टेंडर आवंटित होते ही निर्माण शुरू होगा। यह प्लांट उद्योगों से निकलने वाले प्रतिदिन 50 लाख लीटर अपशिष्ट जल का प्रबंधन करने में सक्षम होगा। पार्क में स्थापित होने वाले सभी उद्योगों से पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से अपशिष्ट जल सीधे सीईपीटी प्लांट तक पहुंचेगा।
यहां रासायनिक प्रक्रिया, आधुनिक फिल्ट्रेशन और अन्य तकनीकों के जरिये पानी को पूरी तरह साफ किया जाएगा। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक है। इसका अर्थ है कि उपचारित पानी की एक भी बूंद बाहर नहीं छोड़ी जाएगी। शोधन के बाद पानी को दोबारा उद्योगों में उत्पादन कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण प्रदूषण की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। बल्क ड्रग पार्क में सीईटीपी के निर्माण के लिए भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका है। अब परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
ऊना जिले के हरोली में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क 1405 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाना है। वर्तमान में 800 एकड़ में समतल कार्य शुरू किया जा चुका है। विभाग साल के अंत में दिसंबर महीने में कंपनियों को प्लॉट आवंटित करेगा। बल्क ड्रग पार्क में 50 से 60 उद्योग फार्मा कंपनियों के लिए कच्चा माल बनाएंगी। इन इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान बड़ी मात्रा में रसायनिक अपशिष्ट जल निकलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने परियोजना में पर्यावरणीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीईटीपी प्लांट स्थापित किया जाएगा। सीईटीपी के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
बल्क ड्रग पार्क के सीईटीपी प्लांट निर्माण को लेकर लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर आवंटित हाेने के बाद सीईटीपी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें