फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 46 बालिका खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन शिविर में खंड के 21 स्कूलों से लगभग 178 छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक धमांदरी स्कूल में होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रपोह मिसरा में रविवार को खंड स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग की बालिकाओं का एक दिवसीय चयन शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड के 21 स्कूलों से लगभग 178 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के दौरान हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभागियों की दक्षता, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना का परीक्षण किया गया। उत्साहपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बाद कुल 46 बालिकाओं का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में आयोजित होगी, जिसमें चयनित बालिकाएं खंड अंब का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक विजय संधू ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें