फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधड़ी में अग्निकांड, 45 झुग्गियां राख

Sun, 20 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
झुग्गी में लगी अाग को बुझाता एक व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल के धंधड़ी में एक अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 45 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। इससे झोपड़ियों में रखा उनका सारा घरेलू सामान और नकदी भी स्वाह हो गई। आग की घटना में करीब पांच लाख का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, सौभाग्यवश इतने बड़े अग्निकांड में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सारी झोपड़ियां राख में तबदील हो चुकी थीं। घटना के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को उपमंडल के तहत टकारला के नजदीक धंधड़ी गांव में सुबह करीब 11 बजे अचानक झोपड़ियों से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने आसपास सटी सभी झोपड़ियों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। अंब से फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ही वहां लगभग सब कुछ जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि झोपड़ियों में रहने वाले अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी करते हैं और जब आग लगी तब वे सभी मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। जबकि उनके बच्चे तथा मजदूरी न कर सकने वाले वृद्ध ही झोपड़ियों में थे।

मजदूरों के पास अब तन पर पहने कपड़ों के अलावा सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। आग की घटना के बाद स्थानीय लोग और ग्राम पंचायत के प्रधान विजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों की उचित सहायता की जाए। उधर, घटना का मौके पर जायजा लेने पहुंचे सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें