फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पकड़े नकल के पांच मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/अंब। शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों में पूरी सख्ती करने के बावजूद परीक्षा केंद्रों में नकल नहीं रुक सकी है। बोर्ड की 12वीं के इंग्लिश की परीक्षा में उड़नदस्ते की टीम ने जिले से पांच नकल के मामले पकड़े हैं। इसमें उपमंडल अंब में एक और बंगाणा के स्कूलों के चार मामले शामिल हैं।

एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार ने कहा कि उनकी उड़नदस्ते की टीम ने क्षेत्र के हटली, बंगाणा और बुधान स्कूल में औचक जांच की। इसमें उन्होंने चार विद्यार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। वहीं, एसडीएम अंब पारुल एस रविश ने बताया कि उनकी टीम ने उपमंडल क्षेत्र के परीक्षा केंद्र मुबारिकपुर, कुनेरन, कलोह व सेंट डीआर पब्लिक स्कूल अंबोटा का औचक निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने कुनेरन स्कूल में एक विद्यार्थी को नकल के केस में पकड़ा। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम में शामिल मुख्याध्यापक रविंदर जोशी, टीजीटी चरनपाल व टीजीटी पुनीत कुमारी की टीम ने दुलैहड़, गोंदपुर जयचंद, बीटन व नंगल कलां के परीक्षा केंद्रों को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर एसडीएम राजेश जसवाल की टीम में शामिल प्रवक्ता अंजलि शुक्ला, प्रवक्ता उमेश चंद शर्मा, टीजीटी सतिंद्र कौशल ने टक्का, धमांदरी, बसाल व रैंसरी आदि परीक्षा केंद्र चेक किए। शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित उपशिक्षा निदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी की अगुवाई में फ्लाइंग टीम में प्रधानाचार्य नरेश सैनी, प्रवक्ता राजपाल राणा, टीजीटी किरण वाला व राजेश कुमार ने बारहवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में दबिश दी। उपशिक्षा निदेशक निरीक्षण कैडर कमलेश कुमारी ने स्वयं टीम के साथ जाकर सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट, बढ़ेरा राजपूतां व हरोली आदि परीक्षा केंद्रों को जांचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें