फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता रैली में उमड़ा बच्चों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत वीरवार को ऊना में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों से लगभग डेढ़ हजार स्कूली बच्चों ने सहभागिता दर्ज की।
विज्ञापन


रैली को अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने हरी झंडी दिखाई। रैली रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसके बाद मुख्य बाजार होते हुए एमसी पार्क में संपन्न हुई। रैली को रवाना करने से पहले कार्यक्रम में एडीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं की अहम भूमिका है। हमें महिलाओं के प्रति सदाशयता का भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज हर महिला और बच्ची का अधिकार है। इसलिए ऐसे समाज का निर्माण होना चाहिए जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता मिले।

उन्होंने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में न केवल जागरूकता लाते हैं, बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार की ओर से संचालित बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा ऊना उत्कर्ष अभियान पर भी जानकारी दी। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि सरकारी स्तर पर इस तरह के अभियान चल रहे हैं, लेकिन अमर उजाला ने हटकर एक बेहतरीन पहल की है।
विज्ञापन


इसमें पुलिस का बराबर सहयोग है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा अथवा कामकाज के क्षेत्र मेें छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने इस अभियान और रैली के लिए अमर उजाला तथा सभी स्कूल प्रबंधनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या वत्सला बंसल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य सोमलाल धीमान, वरिष्ठ प्रवक्ता अमरजीत, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अतुल महाजन, डीएवी सीसे स्कूल के प्रधानाचार्य अमन दीप, प्रवक्ता अनिता दड़ोच, स्कॉलर्स यूनिफाइड के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, रॉकफोर्ड स्कूल से अध्यापिका नीतू कक्कड़, एसएसआरवीएम स्कूल के एमडी सोमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। इन स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने रैली में भाग लिया।

बच्चों ने स्लोगन और नारों से किया जागरूक
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्लोगन और नारों से लोगों को जागरूक किया। स्कूली बच्चे अपने स्तर पर स्लोगन की तख्तियां लेकर आए। इनके माध्यम से शहर में आम लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों ने महिलाओं ने ठाना है, सशक्तीकरण को अपनाना है, महिला अबला नहीं, सबला है, जीवन कैसे जीना यह उसका फैसला है, महिला शक्ति का परचम दिखाना है, महिलाओं को आगे बढ़ाना है तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन से जागरूक किया। बच्चों ने नारी गरिमा को बरकरार रखने की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें