फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बारिश से जलमग्न हुआ ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हुआ ऊना
विज्ञापन

सड़कों पर दो-दो फीट तक भरा पानी
उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला में वीरवार दोपहर बाद शुरू हुई जोरदार बारिश से जिला मुख्यालय की सड़कों एवं मिनी सचिवालय परिसर जलमग्न हो गया। वहीं, कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जबकि कई खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। हालांकि करीब दो घंटे तक हुई जोरदार बारिश से एकाएक मौसम काफी सुहावना हो गया। इससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की महसूस की। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक एकाएक मौसम बदला और कुछ देर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश जारी रही। इससे सड़कों पर दो दो फीट पानी भर गया। जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। पुराना बस अड्डा के नजदीक सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों के पहियों की रफ्तार थम गई। जिससे लोगों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया। मिनी सचिवालय परिसर में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें